आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

आओ ईश्वर का धन्यवाद करें
आओ ईश्वर का धन्यवाद करें
उनका स्नेह पूर्ण गुणगान करें
जिसने दिया हमें जीवन अनमोल
जिसका नहीं चुका सकते हम मोल।
बस एक नेक काम कर जाएं
सत्कर्म में इसे लगाएं
देवालय बने यह दिव्य काया
न रहे कोई लोभ व कोई माया
जितना हो सके कर्मदान करें
आओ ईश्वर का सच्चे दिल से
जन जन धन्यवाद करें।
रचा ईश्वर ने देखो अद्भुत जगत
रहते जिसमें सारे ईश्वर के भगत
दिया उन्होंने हमें अमूल्य उपहार
रहती सदैव पृथ्वी पर बहार हीं बहार।
आओ ईश्वर का गुणगान करें
उनके किए कृपाओं का बखान करें
अपने रूप में दिए हमें माता-पिता
जिनका सम्मान संग नमन करें
आओ ईश्वर का धन्यवाद करें।
उनके प्रति अपना समर्पण भाव प्रदान करें
आओ ईश्वर का गुणगान करें
आओ ईश्वर का धन्यवाद करें।
मधु कुमारी
कटिहार

