आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
हुई रौशनी जगमग जगमग
आज चारों ओर
आओ मनाएं खुशियां सारे
कि आज दीवाली है।
देखो ..गांव और शहर भी देखो
मानो तारे आसमां से
हमसे हैं मिलने आएं
कि आज दीवाली है।
चिंटू, बिट्टू तुम भी आओ
राधा, गीता को संग ले लाओ
खूब पटाखें और फुलझडियां
हम मिलकर साथ जलाएं
कि आज दीवाली है।
अरे! बच के सावधानी से
देखना कि हाथ न जल जाए
अभी है बाकी मिठाई खानी
कि आज दीवाली है।
अमृता कुमारी
विद्यालय अध्यापक
उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर,सुपौल

