पद्यपंकज Uncategorized अपना बिहार-संयुक्ता कुमारी

अपना बिहार-संयुक्ता कुमारी


Sanyukta

लेख सुनें तैयार

अपना बिहार

अपना बिहार सुखमय संसार
है हमारा यही प्रेम आधार।।

मैया सीता की पावन धरती
विद्यापति का यह संसार।।

बाल्मीकि का रामायण
मिथिला का पावन संस्कार।।

हम बिहारी सीधे-साधे
नहीं मन में बैर और लोभ।
लालच और बेईमानी का
हमें नहीं है रोग।।

शांति का पहचान है हम से
बिहार में भगवान बुद्ध का अवतार।।

गोविंद सिंह का है यह धरती
कण-कण में वीर कुंवर सिंह का ललकार ।।

छठ मैया का पावन पर्व है अद्भुत
कोसी और गंगा मैया का श्रृंगार।।

चाणक्य की नीति देती विश्व में हमें पहचान
हम बिहारी अनोखे ज्ञान का भंडार।।

प्यार और समर्पण है हमारी पहचान
सभी धर्म यहां पर है एक समान ।।

अपना बिहार सुखमय संसार
है हमारा यही प्रेम आधार।।

संयुक्ता कुमारी
कन्या मध्य विद्यालय मलहरिया
बायसी पूर्णिया (बिहार)

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply