—-मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम —-
राम नाम भज प्यारे,
जीवन का आधार है,
सनातन को बढ़ाया, हमारे श्रीराम हैं।
दुष्टों का संहार किये,
भक्तों का उद्धार किये,
जो भी शरण में आया,उनका सम्मान है।
मर्यादा पुरुषोत्तम,
कहलाए महान हैं,
ऐसे सनातनी पर, बड़ा अभिमान है।
उनकी कृपा दृष्टि से,
संसार का सौन्दर्य है,
सबसे बड़े भक्तों में, मेरे हनुमान है।
भवानंद सिंह
(शिक्षक)
मध्य विद्यालय मधुलता
रानीगंज, अररिया
1 Likes

