आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

चलो पेड़ लगाएं
आओ चलें हमसब पेड़ लगाएं
पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाएं
आओ हमसब कर लें यह प्रण
तभी संभव है हमारा कल्याण
अगर पेड़ तुम काटोगे तो
ग्लोबल वार्मिंग से घिर जाओगे
भूजल स्तर बढ़ जाएगा
ऑक्सीजन कहां तुम पाओगे?
जीव-जगत की पीड़ा को तुम
और अधिक बढ़ाओगे
रंग बदल रहे हैं मौसम
कैसी यह बेमौसम बरसात है
हर दर पर देती दस्तक बीमारी है
कैसे देखो यह लाचारी है
पेड़ लगाना हरियाली लाना
हम सबकी जिम्मेदारी है
हो अगर मानव तुम
और मानवता प्यारी है
पेड़ लगाना ही परोपकार है
पेड़ हमें देता औषधि
नीम और तुलसी
बीमारी दूर भगाएं
नींबू और आंवला
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
आओ चलो फिर लगाएं
सारी बीमारी को दूर भगाएं।।
बीनू मिश्रा
भागलपुर

