आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
यह दिन पाया खास है – प्रदीप छंद गीत
देश हमारा आजादी में, चैन हमारे पास है।
कुर्बानी को देकर हमने, यह दिन पाया खास है।।
अमन रहे नित चमन हमारा, कोशिश यह भरपूर हो।
हृदय लिए हों भाईचारा, जीवन का दस्तूर हो।।
आओ मिलकर खुशी मनाएँ, अपना यह विश्वास है।
कुर्बानी को देकर हमने, यह दिन पाया खास है।।०१।।
आज तिरंगा कहता सबको, नमन शहीदों को करें।
कुशल मार्ग हम-सब अपनाएँ, नव उम्मीदों को धरें।।
संबंधों को मधुरिम करता, मिलता जहाँ मिठास है।
कुर्बानी को देकर हमने, यह दिन पाया खास है।।०२।।
गौरव गाथा अब तो अपना, गान किया आकाश है।
सारे जग को फिर से देना, हरपल हमें प्रकाश है।।
भारत की जय गूँज रहा है, सबने किया प्रयास है।
कुर्बानी को देकर हमने, यह दिन पाया खास है।।०३।।
गीतकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला, बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क – 9835232978

