आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

गणित सीखें
आओ बच्चों सीखें गणित
इसमें है अब सबका हित।
इकाई दहाई पर पहले ध्यान
फिर हो जोड़ घटाओ का ज्ञान।
गुणा के बाद भाग की क्रिया
सरलीकरण की यही प्रक्रिया।
ज्यामिति का खेलो खेल
वर्ग त्रिभुज का करो अब मेल।
भिन्न में होते अंश और हर
सजाओ इन्हें अब क्रम पर।
घड़ी न केवल समय बताती
इसकी सुई कई कोण बनाती।
सीखो सिखाओ, निकालो हल
गणित का प्रयोग अब हर पल।
शफ़क़ फातमा
प्राथमिक विद्यालय, अहमदपुर
प्रखण्ड- रफीगंज
ज़िला- औरंगाबाद

