आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

गुलाब
फूलों का राजा है गुलाब
काँटो के बीच रहकर भी
सदा मुस्कुराता है गुलाब।
सुंदरता इसकी है निराली
खुशबू इसकी प्यारी मतवाली
सीख हमें ये देती नित पलपल
मुश्किलों में भी हंसते रहना हर पल।
जीवन के हैं भेद बताती
साहस के है पाठ सिखाती
कठिन परिस्थिति में भी
तुम न डरना, न घबराना
चाहे हो कुछ भी बच्चों सदा तुम
इन फूलों की तरह ही मुस्कुराना।
अपने सुंदर कर्मों से तुम
जग में करना रोशन नाम
सत्य, अहिंसा, इमानदारी
से बढ़कर, नहीं है जग में
कोई दूजा नेक काम।
मधु कुमारी
कटिहार

