आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

गुरु वह जो
गुरु वह जो, जीवन की
संपूर्णता हासिल करने को
पथ आलोकित करें
गुरु वह जो, सीखने सिखाने को
सहजता, रोचकता से साकार करें
गुरु वह जो, स्नेह व
आश्वासन से आशान्वित करें
गुरु वह जो, संघर्ष एवं
चुनौतियों को स्वीकारने,
सामना करने को दृढ़ करें
गुरु वह जो, गलतियों को
अनुभव में बदले
कमजोरियों को ताकत बनाएं
गुरु वह जो, मित्र, मार्गदर्शक
सहायक, अभिभावक बने
गुरु वह जो, व्यवहारिक संवेदनशील, कर्तव्यनिष्ठ बनाए
गुरु वह जो, आलोचनाओं को
अवसर में परिवर्तित करें
गुरु वह जो, ज्ञान रूपी
प्रकाश से संसार को प्रकाशित करें,
गुरु वह जो, सत्य, अहिंसा, त्याग
बंधुत्व, नैतिकता, राष्ट्रीय एकता
की भावना विकसित करे ।
अपराजिता कुमारी
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय
जिगना जगन्नाथ
प्रखंड हथुआ
गोपालगंज

