पद्यपंकज Bhakti,Prem हम भारत की तकदीर हैं-रीना कुमारी

हम भारत की तकदीर हैं-रीना कुमारी


Rina

लेख सुनें तैयार

हम भारत की तकदीर हैं

हम भारत की तकदीर है,
हाँ, विल्कुल सच्ची तस्वीर हैं।
न कोई टोन न कोई चिढ़ है,
न ही हम कोई टेढ़ी खीर हैं।
हम भारत की तकदीर हैं।

हम लक्ष्मी बाई जैसी वीर हैं,
हम अपने रांझा की हीर हैं।
रखते हृदय में हम धीर हैं।
मन पवित्र गंगा जैसी नीड़ है।
हम भारत की तकदीर हैं।

अपने परिवार की तकदीर हैं।
बच्चों के प्रेम का तस्वीर हैं।
अपने भाग्य की लकीड़ हैं।
आदर्श, त्याग मूर्ति की नूर हैं।
हम भारत की तकदीर हैं।

आस्था रखते रब चाहे पीर हैं।
एकता में गुथे हैं वो जंजीर हैं।
देश के लिए शूर और वीर हैं।
दुश्मन के लिए धनुष और तीर हैं।
हम भारत की तकदीर है।

रीना कुमारी
पूर्णियाँ, बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply