आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब
बेशक पूरे होंगे
सारे अधूरे ख्वाब।
चाहे हालात कितने भी सख्त हो
हौसले हमारे न पस्त हो
कदम नहीं रोकेंगे
जीत कर हीं मानेंगे।
हर सपने को करेंगे साकार
अपने अरमानों को देंगे
एक सार्थक आकार
निश्चित ही हम होंगे कामयाब।
जिन्दगी फिर से
अपनी रफ़्तार पकड़ेगी
बच्चों की किलकारी
फिर से विद्यालय में गूंजेगी।
उम्मीदों का साथ न छूटे
हमसे हमारे अपने न रूठे
संग अपनों के हीं
सजाएगे सुंदर ख्वाब।
हौंसला न हारेंगे
हम तो बाज़ी मारेंगे
साथ अपनों के हीं
हम होंगे कामयाब।
मधु कुमारी
कटिहार

