हमारे तिरंगे का क्या कहना-मधुमिता

Madhumita

हमारे तिरंगे का क्या कहना

हमारे तिरंगे का क्या कहना
भारत माता का यह गहना
चक्र सिखाता हमें निरंतर चलते रहना
श्वेत रंग जैसे सच्चे रहना
हरियाली से सदा भरपूर रहना
केसरिया सदा बल भरते रहना

हमारे तिरंगे का क्या कहना भारत माता का यह गहना
संघर्षों के बाद पूरा हुआ यह सपना
स्वतंत्रता है अधिकार अपना लोकतंत्र बना जीवन अपना
हर नजर में बस एक ही सपना

हमारे तिरंगे का क्या कहना
भारत माता का यह गहना
अब नहीं हमें रुकना
अब नहीं हमें झुकना
अब निरंतर है, आगे बढ़ना विकसित हो भारत हमारा बस यही एक सपना

हमारे तिरंगे का क्या कहना
भारत माता का यह गहना
सबका बस यही है, कहना
भारत को है, अब शिक्षित करना
आलस्य कभी ना, बच्चों करना मन लगाकर अब है, तुम्हें पढ़ना
भारत माता का गौरव बनना

हमारे तिरंगे का क्या कहना भारत माता का है यह गहना
नेक काम सदा बच्चों करना
वीर शहीदों की कुर्बानी कभी न भूलना
देश का नाम सदा आगे करना सदा ऊँचा इस तिरंगे को रखना हमारे तिरंगे का क्या कहना
भारत माता का यह गहना

मधुमिता ✍✍
मध्य विद्यालय सिमलिया
बायसी पूर्णिया (बिहार)

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply