पद्यपंकज Bhakti कान्हा मेरे कान्हा जी-अनुभव राज

कान्हा मेरे कान्हा जी-अनुभव राज


Anubhav

Anubhav

कान्हा मेरे कान्हा जी

कान्हा मेरे कान्हा जी
सभी के प्यारे कान्हा जी

यशोदा माँ के लाडले
नंद दुलारे कान्हा जी

गोपी संग प्रेम में
रास रचाये कान्हा जी

नाग कालिया के फन पर
नृत्य दिखाये कान्हा जी

द्रौपदी की लाज रखी
ऐसे भगवन कान्हा जी

युद्ध में अर्जुन के
बने सारथी कान्हा जी

गीता ज्ञान दिया सबको
ऐसे ज्ञानी कान्हा जी

धर्म रक्षक हो तुम्ही
बंशी बजैया कान्हा जी

अनुभव राज
कक्षा- बारहवीं
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुरा
मुज़फ़्फ़रपुर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply