आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
लाला लाजपत राय (जयंती विशेष)
पंजाब की धरती पर जन्म लिया,
देशप्रेम का दीप जला।
28 जनवरी का शुभ दिन,
भारत माँ को यह वीर मिला।
लाला लाजपत राय थे नाम,
साहस जिनका था पहचान।
“पंजाब केसरी” कहलाए,
वीरता का बने प्रमाण।
शिक्षा को जीवन का आधार बनाया,
और जन-जन तक ज्ञान पहुँचाया।
आर्य समाज से जुड़े रहकर,
समाज सुधार का पथ अपनाया।
अंग्रेज़ों की दमन नीति पर,
कभी नहीं चुप रहे वो वीर।
लाठी खाकर भी रहे सदा दृढ़,
न्याय बिना नहीं होगा धीर।
“साइमन गो बैक” का नारा दिया,
जन-आंदोलन को राह दिखाई।
देशहित में बलिदान दिया,
अमर हुई उनकी शहादत भाई।
त्याग, सत्य और साहस का,
हम सबको दे गए संदेश।
ऐसे सपूतों के कारण ही,
स्वतंत्र हुआ अपना देश।
आओ बच्चों सीखें हम,
उनसे जीवन का सार।
देश, समाज और शिक्षा के लिए,
करें सदा सत्कर्म अपार।
स्वरचित एवं मौलिक
मनु कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय दीपनगर बिचारी, राघोपुर ,सुपौल।

