आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

खेल खेल में सीखें
विद्या से मिले विनय और व्यवहार,
वृत्त का क्षेत्रफल पाई आर स्क्वायर।
करो सभी से दोस्ती एवं प्यार,
वृत की परिधि 2 पाई आर।
गणित की प्रकृति को सोचो समझो यार,
वर्ग का क्षेत्रफल भुजा का स्क्वायर।
सचिन ने मारा चौका युवराज ने हैट्रिक लगाई,
आयत का क्षेत्रफल लंबाई गुणे चौड़ाई।
शिक्षित एवं अशिक्षित में कभी न होगा मैच,
बेलन का आयतन पाई आर स्क्वायर एच।
प्यार में धोखा है और है जुदाई,
त्रिभुज का क्षेत्रफल एक बटे दो गुनेआधार गुने ऊँचाई।
अशोक कुमार न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया नुआंव कैमूर

