पद्यपंकज MHM Mahavari nhi hai koi bimari

Mahavari nhi hai koi bimari



लेख सुनें तैयार

Screenshot_20190318-195447_WhatsApp.jpg

माहवारी नहीं है कोई बीमारी
बात ये याद तुम रखना
मां बनने की है तैयारी
बात ये याद तुम रखना

नन्हा पौधा धीरे धीरे
जैसे विकसित होता है
नए पत्ते निकलते हैं
नया फूल खिलता है
वैसी ही होती है नारी
बात ये याद तुम रखना

9,11,14 साल में होती इसकी शुरुआत है
महज़ है ये जैविक परिवर्तन
गंदी नहीं कोई बात है।
खुलकर इसपर बातें करना
बात ये याद तुम रखना

साफ़ कपड़े और नैपकिन
का ही तुम करना प्रयोग
पौष्टिक आहार दालें सब्ज़ी
का करना खूब उपभोग
अभी संवरने की है उम्र तुम्हारी
बात ये याद तुम रखना
माहवारी नहीं है कोई बीमारी
बात ये याद तुम रखना

0 Likes

Rizwana yasmin

Spread the love

Leave a Reply