नववर्ष पर प्रार्थना
हे प्रभु
इस नववर्ष में
हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि –
संसार के समस्त
चर -अचर प्राणी सुखी हों
सभी निरोग रहें।
हमारी अज्ञान रूपी
अन्धकार को हरकर
हमारे अंदर ज्ञान का प्रकाश भर देना,
बुराई को हटाकर अच्छाई
की राह पर चलने के लिए
सदैव प्रेरित करना।
षट विकार को दूर कर
हमारे हृदय में सदाचार का गुण भर देना,
नाकारात्मक विचार को दूर कर
साकारात्मक भाव मन जागृत करना।
हम परोपकारी बनें, संस्कारी बनें
वृद्धजनों गुरू जनों की सेवा सत्कार करें।
अपने सत्कर्मों और सद्व्यवहार से
पूर्वजों का मान बढ़ाते चलें।
अपने कर्तव्य पथ पर सदा दृढ़ करें।
धरती चंद्र सूर्य की भांति सदैव
कर्म पथ पर गतिमान रहें।
हिंसा का विचार त्याग कर,
अहिंसा की धर्म अपनायें।
ईर्ष्या, द्वेष नफरत को छोड़,
प्रेम भाईचारा एकता से
जग में सुख शांति हम लाएं
तुम हो दाता हम हैं याचक
करते हैं तुम्हें कोटि प्रणाम
सभी अवगुणों को क्षमा करके
कृपा करना हे दयानिधान।
स्वरचित एवं मौलिक
मनु कुमारी,विशिष्ट शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय दीपनगर बिचारी, राघोपुर
सुपौल, बिहार
