पद्यपंकज Khushi अशोक कुमार-माटी की दीया

अशोक कुमार-माटी की दीया


Ashok

लेख सुनें तैयार

Ashok

माटी की दीया

आज दिवाली आई,
खुब मस्ती लाई।
अपने घर अंगनाई,
चलो करें सफाई।।

माटी की दीया बनाएं,
घी का दीया जलाएं,
वातावरण को स्वच्छ बनाएं,
चलों दिवाली मनाएं।।

छुरछूरी और पटाखें लाएं,
मन हर्षित हो जाए।
चलों मिलकर जलाएं,
इस दिवाली खुशियां मनाएं।।

घरों को खूब सजाएं,
चित्रकारी और पेंटिंग कराएं।
दीवारों को मनमोहक बनाएं,
इस दिवाली को आकर्षक बनाएं।।

विद्यालय को भी सजाएं,
सुन्दर आकर्षक रंगोलियां बनाएं।
इस दिवाली को खास बनाएं,
आओ हम सब दिवाली मनाएं।।

अशोक कुमार
न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवलिया
नुआंव कैमूर

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply