आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

विद्यालयीय दिनचर्या
शिक्षक हमारे स्कूल हैं आते
हम बच्चों को खूब पढ़ाते
सभी बच्चों का रखते ध्यान
गुरुदेव हमारे हैं महान।
कभी विज्ञान, कभी गणित
कभी सोशल, व्यवहारिक रीत
कभी हिंदी, कभी संस्कृत
सभी विषयों का देते ज्ञान।
गुरुदेव हमारे हैं महान।।
बोलना, चलना, खेलना, सिखाते
कविता, कहानी से मन बहलाते
कभी योग, कभी प्राणायाम
देशभक्ति पर उनको है शान।
गुरुदेव हमारे हैं महान।।
साफ-सफाई उनको भाता
खो-खो, कबड्डी से मन हर्षाता
बड़े बुजुर्गों का रखते मान
यही है उनकी पहचान।
गुरुदेव हमारे हैं महान।।
पढ़ाई में जब हम भटक जाते
बार-बार वे हमें बतलाते
स्वर-व्यंजन की कराते पहचान
हमें लगते वे बड़े धैर्यवान।
गुरुदेव हमारे हैं महान।।
निबंध, पेंटिंग, अंताक्षरी कराते
गिनती, पहाड़ा हमें रटवाते
भूलने पर कई बार बताते
बार-बार कराते अभ्यास
सभी तरह से रखते ध्यान।
गुरुदेव हमारे हैं महान।।
✍️ शुकदेव पाठक
म. वि. कर्मा बसंतपुर
कुटुंबा, औरंगाबाद

