पद्यपंकज देशभक्ति मेरे देश तुम-कुमारी निरुपमा

मेरे देश तुम-कुमारी निरुपमा


Nirupama

लेख सुनें तैयार

Nirupama

मेरे देश तुम

आन बान शान तुम
मेरे अभिमान तुम
हृदय के गान तुम
मेरे देश तुम।

वीर जवान सलाम
मेरा कोटिशः प्रणाम
पढूं सदैव कलाम
देश तेरे नाम।

हर कतरा खून का
हर सांस उधार का
हर क्षण जीवन का
अर्पण देश का।

शांति का पैगाम लाए
विश्व गुरु कहलाए
प्रेम का पाठ पढ़ाएं
मेरा देश गाएं।

कुमारी निरुपमा
बेगूसराय बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply