नींद से जग जाइए।
गीत प्रभु का गाइए।।
भूल कड़वी बात को।
प्रेम से मुस्काइए।।
दोष जिसका भी रहा।
रोष मत दिखलाइए।।
ध्यान रख मन सत्य का।
जोश में मत आइए।।
मोह में हैं क्यों पड़े।
ज्ञान को विकसाइए।।
हो नियंत्रित मन सदा।
व्यर्थ मत बहकाइए।।
राम से रख आसरा।
राम को बस ध्याइए।।
रचनाकार:- राम किशोर पाठक
प्रधान शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला
बिहटा, पटना, बिहार।
संपर्क- 9835232978
0 Likes
