पंडित नेहरू और बाल दिवस-शुकदेव पाठक

पंडित नेहरू और बाल दिवस

बच्चों के लिए इसे खास बनाएं
आओ सभी बाल दिवस मनाएं।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री
पंडित जवाहरलाल नेहरू हुए
नेहरू जी को था अंतर्मन से
बच्चों के प्रति विशेष लगाव
बच्चों के हृदय की अनुभूति
समझते थे महान विभूति
था पवित्र वह दिन तारीख
जब नेहरू जी का जन्म हुआ
14 नवंबर 1889 को वह
प्रयाग और उल्लासित हुआ
नेहरु जी का जन्म दिवस यह
है पूर्ण बच्चों को समर्पित
बाल दिवस के रूप में
14 नवंबर है अर्पित
नेहरू की थी अवधारणा
बच्चे ही है देश के भविष्य
बड़े होकर वे ही बनेंगे
लेखक, डॉ., शिक्षक या राजनीतिज्ञ
बच्चों से विशेष प्यार के कारण
वे चाचा नेहरू से हुए विभूषित।

चाचा नेहरू की थी लालसा
राष्ट्र निर्माण, विश्व बंधुत्व व अहिंसा
कायम रहे समाजवाद की धारा
विश्व में बहे मानवता प्यारा
राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, चिंतक साहित्यकार
नेहरू का है हम पर बड़ा उपकार।

✍️ शुकदेव पाठक (शिक्षक)
मध्य विद्यालय कर्मा बसंतपुर
कुटुंबा, औरंगाबाद

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply