आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

पोषण
गेहू,चावल,आलू,मक्का,
नित्य भोजन करो इसका पक्का।
कार्बोहाइड्रेट के है ये भंडार,
मिलती है ऊर्जा आपार।
रजमा,दाल और सोयाबिन,
मिलती है इसमे प्रोटीन।
जब थाली मे होगे ये प्रतिदिन,
तभी शरीर की बृद्धि मुमकीन।
अण्डा,घी,दूध,मक्खन,मांस ,
इसमे बसता वसा का वास।
भोजन मे इसके सेवन से,
मिलती ऊर्जा हमको खास।
हरी सब्जिया और फल जो खाते,
खनिज लवण और बिटामिन पाते।
रोगो से रक्षा है ये करते,
स्वस्थ निरोगी हमे बनाते।
अशोक कुमार न्यू प्राथमिक विद्यालय भटवालिया नुआंव कैमूर

