आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

पृथ्वी
सौरमंडल का एक ग्रह
पृथ्वी जिसका नाम है।
दुनिया कहते हम इसको,
जीवन करती प्रदान है।
पेड़ पौधों से घिरा यह,
नदियाँ बहती निर्मल।
जीव जन्तु रहते जीवित,
पीकर इसका जल।
भिन्न भिन्न फसलें उपजती,
इस पावन धरती पर।
पुष्पित होते पुष्प अनेक,
हमारी इस पृथ्वी पर।
सभी ग्रहों में है विशेष,
मिला जीव जंतु को जीवन।
फलित होते हैं सभी,
पाकर जल और ऑक्सीजन।
सौरमंडल के नीले ग्रह को,
प्रदूषित नहीं है करना।
जल जीवन हरियाली अपनाकर,
शोभित इसे है करना।
अनुज कुमार वर्मा
मध्य विद्यालय बेलवा
कटिहार

