एकता के रंग त्योहारों के संग – मो॰ साबिक


Md Sabik

एकता के रंग त्योहारों के संग – मो॰ साबिक

धर्मो की रक्षा करे
संस्कृतियों के साथ चले
आपसी समन्वय बनी रहे
मिलजुल कर फले-फूलें।

परंपराओं का संरक्षण करे
भाईचारा को मजबूत करे
बुराई को दूर करे
मूल्यों का सम्मान करे।

पीढ़ियों को याद करे
विचारों का आदान-प्रदान करे
मतभेदों को भूलाकर,
नई ऊर्जा का संचार करे।

पीढ़ियां हमें सिखाती है
सबक हमें यह दे जाती है
मिलजुल कर साथ रहें
कभी ना आपस में लड़ें।

विरासत को संभाले रहे
सुख-दुख हमेशा साथ चले
संस्कृति के साथ रहे
कभी ना इससे बैर करे ।

लोगों को रोजगार दे
व्यवसायों को वरदान दे
अर्थव्यवस्था को मजबूत करे
देश की तरक्की में योगदान करे ।।

मो॰ साबिक
विशिष्ट शिक्षक
पीएम श्री उच्च विद्यालय मोखलिसपुर
बंजरिया , पूर्वी चंपारण।
मोबाइल 7488557398

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply