स्वास्थ्य ही धन है
अच्छी आदत तुम अपनाओ,
रहो स्वस्थ और खुशियाँ पाओ,
स्वास्थ्य से बड़ा नही कोई धन है
उत्तम स्वास्थ्य और धनवान बन जाओ।
हरी सब्जियां फल तुम खाओ,
तेल मसाले कम उपयोग में लाओ,
सन्तुलित भोजन की आदत डालो
स्वस्थ जीवन फिर तुम पाओ।
शारीरिक श्रम की आदत डालो
योग व्यायाम नियम से अपनाओ
रोज सवेरे सैर पर तुम जाकर
अपने शरीर को तन्दरूस्त बनाओ।
डिब्बाबन्द भोजन से तुम रखो दूरी
शीतल पेय भी नही प्रयोग में लाओ
गलत व्यसन से दूर रहकर सदा तुम
अपने स्वास्थ्य को रोगमुक्त बनाओ।
साफ सफाई का ध्यान रखो तुम,
दूषित भोजन को नही तुम खाओ
साफ पानी को प्रयोग में लाकर
अपने जीवन को तुम स्वस्थ बनाओ।
रूचिका
राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुरमौली गुठनी सिवान बिहार

