पद्यपंकज sandeshparak सपने सच होंगें-लवली वर्मा

सपने सच होंगें-लवली वर्मा


Lovely

लेख सुनें तैयार

Lovely

सपने सच होंगें

सपने भी सच होंगे
बस हिम्मत करनी होगी
मंजिल भी मिलेगी
कोशिशें तो करनी होंगी।

न हार मानना तुम
देख कर इन कठिनाईयों को
जीवन एक जंग है
ये जंग तुम्हें ही लड़नी होगी।

परिश्रम, धैर्य, साहस,
इन तीनों के संगम से।
असफलता मिलने पर भी,
सफलता हासिल करनी होगी।

गिरकर, उठकर, संभलकर
संयम तुम्हें रखना होगा।
जीत मिलेगी अवश्य तुम्हें
आस्था तुम्हें तो रखनी होगी।

उम्मीद के दीये को
तुम कभी न बुझने देना
चाहे कितने भी तूफाँ आये
प्रयास तुम्हें ही करनी होगी।

लवली वर्मा
प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी
हसनगंज, कटिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply