आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

सर्दी का मौसम
दिसंबर में होता शुरू,
मार्च में यह होता खत्म।
सर्दी का मौसम है ये,
तापमान होता जिसमें कम।
सर्दी का आया है मौसम,
ठंडी से तो काँपे हम।
इतनी ठंडी और इतना कोहरा,
गर्म चीज़ों देती आराम थोड़ा।
ऊनी कपड़ों की हमें जरूरत,
कॉफी-सूप का करते सेवन।
पिकनिक पर जाकर हम,
परिवारों संग करते मनोरंजन।
ठंडी से हीटर है परेशान,
कब मिलेगा इन्हें आराम।
देख कर इतनी भीषण ठंड,
बाहर जाने में निकले दम।
सर्दी का बर्फीला मौसम,
होता है ठंडा वातावरण।
रात को होती इतनी ठंडी,
बिस्तर पर हम जाते जल्दी।
लवली वर्मा
प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी
हसनगंज, कटिहार

