आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

श्रेष्ठ भारत
हमारा भारत, न्यारा भारत,
राष्ट्रीय एकता एक पहचान।
हमारा भारत, श्रेष्ठ भारत,
समृद्ध संस्कृति जिसकी जान।
प्रेम की बगिया इस माटी की,
मानवता के खिलते पुष्प।
द्वेष-घृणा के काँटो बिन,
सजता उपवन का स्वरुप।
हमारा भारत, श्रेष्ठ भारत।
विशाल साम्राज्यों का यह स्थान,
बहु-धर्मों का यह देश।
भाषायी विविधता एक धरोहर,
अनेकता में एकता विशेष।
हमारा भारत, श्रेष्ठ भारत।
धन्य हैं हम भारतवासी,
जन्मे इस पावन धरती पर।
इसकी रक्षा की खातिर,
कर देंगे हम प्राण न्योछावर।
हमारा भारत, श्रेष्ठ भारत।
लवली वर्मा
प्राथमिक विद्यालय, छोटकी रटनी
हसनगंज, कटिहार

