आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

सुंदर बिहार सुखमय संसार
आएंँ बनाए हम सुंदर बिहार
जिससे हो सके सुखमय संसार
हमारे मन में हैं उन्मुक्त विचार
उसका करें हमसब प्रचार-प्रसार
आरा में जन्मे बाबू कुंवर सिंह
जिसे लोग कहते शेर-ए-बिहार
जहाँ लोग करते हैं नौका बिहार
ऐसा ही इकलौता है मेरा बिहार
डुमरांँव में जन्मे उस्ताद बिस्मिल्लाह
जिनके शहनाई का कायल है संसार
पाटलिपुत्र में चंद्रगुप्त मौर्य जन्म लिया
किया अखंड भारत का सपना साकार
पटना में जन्मे गणितज्ञ आर्यभट्ट
जिन्होंने किया शून्य का आविष्कार
सिवान में जन्मे डाक्टर राजेंद्र प्रसाद
जिन्होंने लिया राष्ट्रपति का पद प्रभार।
एम० एस० हुसैन “कैमूरी”

