पद्यपंकज बाल कविता सूरज-ब्यूटी कुमारी

सूरज-ब्यूटी कुमारी


Beauty

लेख सुनें तैयार

Beauty

सूरज

पूरब दिशा में उगता सूरज
सूर्योदय का दृश्य मनोरम।
करते हैं हम सूर्य नमन
सूरज की किरणें आती
अंधकार को दूर भगाती।
सूरज के हैं नाम अनेक
सूर्य रवि दिनकर दिवाकर।
दिखते हैं यह गोल मटोल
सूरज निकला चिड़िया बोली
कलियों ने भी आखें खोली।
सूरज आता सबको जगाता
दिनभर जलकर उजाला फैलाता
सुबह की धूप लगती सुहानी।
विटामिन डी युक्त है सूर्य प्रकाश
सौर मंडल का मुखिया सूरज।
सूर्य प्रकाश से मिलता ऊर्जा
प्रकृति के देवता हैं सूरज
हम सब करते इन्हें प्रणाम।
शाम को लाली फैलाकर
पश्चिम में अस्त हो जाता सूरज।

ब्यूटी कुमारी
मध्य विद्यालय मराँची
बछवाड़ा, बेगूसराय

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply