आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।

स्वामी विवेकानंद थे सदी के महानायक
विवेकानंद थे सदी के महानायक
जिन्होंने बनाया खुद को लायक
जिसने अर्जित की है उपलब्धियां
बन भारतीय संस्कृति के सहायक।
स्वामी थे योद्धा और वीर साहसी
बनकर उभरे युवाओं के हितैषी
स्वामी विवेकानंद ने अल्पायु में
कर गए कार्य वह महानों के जैसी।
विवेकानंद जी थे हमारे युगद्रष्टा
उनमें थी भरी हुई करुणा की चेष्टा
था मूल मंत्र सदा चलते रहो निरंतर
जब तक तुझे मिले नहीं सफलता।
असफलता तो आएंगी ही जीवन में
उससे तुम्हें हरगीज़ नहीं घबराना है
चुनौतियों से सबक लेकर सदा तुमको
जिंदगी की नई इबारत लिख जाना है।
एम० एस० हुसैन “कैमूरी”*
उत्क्रमित मध्य विद्यालय
छोटका कटरा
मोहनियां कैमूर बिहार

