आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
विश्व वन्यजीव दिवस मनाईए,
सभी वन्यजीवों को मारने से बचाइए।
वन्यजीव के लिए लगाइए पेड़,
रहेंगे उसमें बंदर,हाथी ,चीता और शेर।
वन्यजीवों की सुरक्षा का करो प्रबंध,
बनाओ उसके साथ अच्छा संबंध।
वन्यजीव को चाहो अगर बचाना,
तो सबसे पहले हरे -भरे पेड़ लगाना।
सभी वन्य-जीवों की सुनो पुकार,
न करो उसकी हत्या लगेगा तुझे पाप।
जीव जंतु भी है ईश्वर के संतान,
करो दया उसपर न लो उसकी जान।
कट रहे पेड़ लुप्त हो रहे वन्यजीव,
दोनों के हैं एक हीं पिव।
वनों की शोभा हैं वन्यजीव,
ये दोनों हैं पर्यावरण के नीव।
पेड़ लगाना वन्यजीव बचाना,
ऐसा कहा मेरा बड़ा भाई राणा।
पेड़ लगाओ डाली उसमें पानी,
वन्यजीवों को मत मारो ऐसा कहती नीतू रानी।
नीतू रानी, विशिष्ट शिक्षिका
स्कूल -म०वि० रहमत नगर सदर मुख्यालय पूर्णियाँ बिहार।

