विद्युत प्रयोग -राम किशोर पाठक

Ram Kishore Pathak

विद्युत का करना उपयोग।

बच्चों परिजन के सहयोग।।

सुविधा देता हमें अनेक।

इसे न समझो पर तुम नेक।।

भींगे हाथों से परहेज।

वरना देता झटका तेज।।

कभी-कभी यह लेता प्राण।

उचित तरीका दे कल्याण।।

कटी-छिली तारों पर ध्यान।

गुणी जनों का कहना मान।।

उपकरणों का करो प्रयोग।

जरुरत पर लेकर सहयोग।।

आश्रित हम-सब इसपर आज।

इससे होता सारा काज।।

रहना तुमको सदा सतर्क।

वरना जीवन होता नर्क।। 

रचनाकार:- राम किशोर पाठक

प्रधान शिक्षक

प्राथमिक विद्यालय कालीगंज उत्तर टोला

बिहटा, पटना, बिहार।

संपर्क- 9835232978

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply