पद्यपंकज Shaikshnik योग एक संकल्प-लवली वर्मा

योग एक संकल्प-लवली वर्मा


Lovely

लेख सुनें तैयार

Lovely

योग एक संकल्प

करें योग, रहें निरोग
स्वस्थ रहना संकल्प है।
योग बिना जीवन अधूरा
योग एकमात्र विकल्प है।

योग लाता है परिवर्तन
मनुष्य के व्यवहार में
पूर्णता लाकर मनुष्य में
प्रदर्शित होता आचार में।

स्वस्थ जीवन की कला
योग एक ज्ञान है।
तन मन को सामंजित करता
अति सूक्ष्म विज्ञान है।

कर्म ज्ञान भक्ति राज हठ
योग के प्रकार हैं।
अपनाकर जीवन में इन्हें
दूर होते विकार हैं।

सम्यक कर्म की प्रेरणा देता
साधना का सार है।
श्रेष्ठता की ओर ले जाता
जीवन का आधार।

लवली वर्मा

        प्राथमिक विद्यालय छोटकी रटनी

 हसनगंज कटिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply