पद्यपंकज Hall of Fame January 2026,sandeshparak,Shakshanik युवा ही है देश की शान – मृत्युंजय कुमार

युवा ही है देश की शान – मृत्युंजय कुमार



युवा है हम देश की शान, 

रखेंगे हम इसका मान।

आओ मिलकर कुछ ऐसा काम करें,

देश दुनिया में अपना नाम करें।

देश की खातिर अपनी जान, 

जरूरत पड़ी तो कर देंगे कुर्बान। 

जागो युवा जागो जागो,

अपने कर्तव्य से कभी न भागो।

युवा के कंधो पर होती बड़ी जिम्मेदारी,

हरदम निभानी होती है बड़ी भागीदारी।

देश के भविष्य होते हैं युवा,

देश का भाग्य बदल सकते हैं युवा।

युवा जब जब आगे आएंगे,

सोया जोश जगाएंगे।

नया सोच और नया जोश जरूरी है,

देश के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है।

अगर देश का युवा पढ़ेगा,

तभी तो देश आगे बढ़ेगा।

आओ युवा तुम आगे आओ,

देश की तरक्की में तुम अपना कर्तव्य निभाते जाओ।

मृत्युंजय कुमार

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खुटौना यादव टोला

पताही,पूर्वी चम्पारण 

मो:-9955146027

1 Likes
Spread the love

Leave a Reply