पद्यपंकज padyapankaj उज्ज्वल रखना भाल – मनु कुमारी

उज्ज्वल रखना भाल – मनु कुमारी


Manu

लेख सुनें तैयार

इम्तिहान का आ गया,सुंदर सा परिणाम।
उल्लासित बच्चे यहां, खूब करेंगे नाम।।

बच्चे निर्धन के सदा, पढ़ते मन चित लाय।
शिक्षा हेतु और नहीं,कोई यहां उपाय।।

नैतिकता की सीख ले, चलना सच्ची राह।
मिल जायेंगी हर खुशी,जैसी होगी चाह।।

मातु पिता गुरु वंदना, करना सुबहो शाम।
इनके हीं आशीष से, बन जायेंगे काम।।

पढ़ो गढ़ो आगे बढ़ो, प्रिय बाल नौनिहाल।
भारत मां के लाल हो, उज्ज्वल रखना भाल।।

स्वरचित:-
मनु कुमारी, प्रखंड शिक्षिका मध्य विद्यालय,सुरीगांव,बायसी
पूर्णियां, बिहार

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply