आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
🙏कृष्णाय नमः🙏
विधा:-मनहरण
विषय:-उपदेश देते हैं
बाल कृष्ण सखा संग,
बन कर गुरु अंग,
रहकर कुटिया में,गुरुमंत्र लेते हैं।
बैठे हैं शिखर पर,
भव बाधा पार कर,
मझधार से निकलें,नैया मिल खेते हैं।
रहते हैं वृंदावन,
मोहते हैं राधा कृष्ण,
घेरे है मन का शत्रु,श्याम कृपा जेते हैं।
कुरूक्षेत्र में अर्जुन,दुविधा में फंस बैठा,
उठो पार्थ कर्म करो,उपदेश देते हैं।
एस.के.पूनम(पटना)

