आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
विक्रम की लैंडिंग को
देखा दिल थाम कर,
कठिन जोखिम भरा मिशन था चंद्रयान।
बरसों की तपस्या का
आज जाके फल मिला,
सफलता की खुशी में झूमा सारा हिंदुस्तान।
रात दिन जागकर
भूख प्यास त्याग कर,
वैज्ञानिकों ने तिरंगा लहराया आसमान।
लैंडर के झुकते ही
चंद्रमा को चूमते ही,
दुनिया में गूंज उठा जन-गण राष्ट्रगान।
जैनेन्द्र प्रसाद रवि’
म.वि.बख्तियारपुर, पटना

