आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
30 मिनट का डेली डोज,
भगाए हमारे सारे रोग।
योग का हमें मिला वरदान,
क्यूं न करें इसका निदान,
सूर्य नमस्कार का करें प्रयोग,
तन मन स्वस्थ हेतु करें उपयोग,
योग से जीवन होता निरोग,
यही है एक सुंदर संयोग,
शरीर को रखता चुस्त दुरुस्त,
बीमारी को जड़ से करता पस्त,
योग करें भाई योग करें,
दूर सभी हम रोग करें,
आलस दूर भागता है,
तन स्वस्थ सुखी बनाता है,
चलो आज एक जन संदेश फैलाए,
बिजी लाइफ से कुछ समय बचाएं,
करें 30 मिनट का नित्य डेली डोज,
पास न फटकेगा कोई रोग,
जिसका शरीर है निरोग,
वही सुखी, ये जान ले लोग।
योग करें भाई योग करें,
योग करें भाई योग करें।।
विवेक कुमार
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गवसरा मुशहर
मड़वन, मुजफ्फरपुर

