आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
देश से विदेश तक, धरती अम्बर तक,
सभी जगह बेटियां , छोड़ रही आज छाप।
बेटियों को बेटा मान,लालन पालन करें,
अपने संतान पर,गर्व भी करेंगे आप।
दुनिया के लिए जब, बेटी होती उपहार।
फिर क्यों करते हो तिलक माँगने का पाप?
दहेज दानव बन-बेटियों को लील रहा,
दिनों दिन फैल रहा, समाज में अभिशाप ।
जैनेन्द्र प्रसाद रवि’
म.वि. बख्तियारपुर पटना

