आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
दादी माँ हमको समझाई
क्यों करते वृक्षों का पूजन ?
वृक्ष सभी होते हितकारी
ये धरती के हैं आभूषण।।
ये हरते हैं ताप धारा का
करें वायु दूषित का शोधन।
देते फल फूल कई औषधि
और करते भूमि का रक्षण।।
वृक्ष अगर ना होते जग में
मुश्किल होता मानव जीवन।
इसीलिए दादी माँ कहती
करें सभी मिल वृक्षारोपण।।
निशदिन इनको सींचे जल से
करें नित हम इनका सत्कार।
बने आभारी हम हृदय से
वृक्ष करें हैं कृपा अपार।।
मीरा सिंह “मीरा “
+2 राजापुर उच्च विद्यालय अर्जुनपुर,सिमरी बक्सर

