आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
जागो जागो हुई सुबह
फिर से आई नई सुबह
चिड़ियां गाए फूल खिले
है मुस्काई नई सुबह….।।
उठकर प्रभु को प्रणाम करो
फिर अपने सारे काम करो
शांति से बीते जीवन
सारे अच्छे काम करो…।।
पढ़ने लिखने का ये समय
आगे बढ़ने का ये समय
कुर्बां देश पे हो, इतिहास
स्वर्णिम गढ़ने का ये समय..।।
डॉ स्वराक्षी स्वरा
खगड़िया,बिहार

