पद्यपंकज दिवस नव वर्ष बाल संकल्प गीत- रणजीत कुशवाहा

नव वर्ष बाल संकल्प गीत- रणजीत कुशवाहा


Ranjeet Kushwaha

लेख सुनें तैयार

नव वर्ष में करते हैं वायदा।
पढ़ेंगे पहले से भी ज्यादा।।१

नित्य नियम से स्कूल जायेंगे।
जल्दी- जल्दी ज्ञान बढ़ायेगे।।२

मानेंगे माता, पिता, गुरु का कहना।
हमको अनपढ़ बनकर नहीं रहना।।३

छोड़ेंगे हम अपनी सभी गंदी आदत।
मिल जुलकर बनायेंगे नया भारत।।४

करके एक नई कहानी शुरू।
भारत को बनायेंगे पुनः विश्वगुरु।।५

नव वर्ष में करते हैं वायदा।
पढ़ेंगे पहले से भी ज्यादा।।६

रणजीत कुशवाहा
प्राथमिक कन्या विद्यालय लक्ष्मीपुर रोसड़ा, समस्तीपुर
(बिहार)

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply