आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
नव वर्ष की नई उमंग,
आओ मनाएँ मिलकर संग,
नई आशा व नए विश्वास,
भर लो जीवन नई आस,
नव तरंग और नव उल्लास,
खुशियाँ लाए बिल्कुल खास,
नव संगी नव साथी बन,
करके अपने सुंदर मन,
दबी इच्छाएँ हो जाएँ पूरी,
अभिलाषा है इसकी धुरी,
फिर एक नव संचार कर,
जीत का एक हुंकार भर,
सपनों को नए पंख दे,
ऊँची उड़ान उसे भरने दे,
मन कर्म वचन कर लो साफ,
दुश्मन को भी कर दो माफ,
ईर्ष्या द्वेष है मन का मैल,
चलो निकालें इसका तेल,
भूली को अब बिसार लो,
सभी को गले लगा लो,
नव आभा संग नई शुरुआत,
करें अब वर्ष २०२५ की बात।।
विवेक कुमार
भोला सिंह हाई स्कूल,
पुरुषोत्तमपुर
कुढ़नी, मुजफ्फरपुर

