आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
विषय -हिन्दी पत्रकारिता दिवस।
सुबह सबेरे दरवाजे पर आता है अखबार,
इस अखबार में संवाद देने वाले का नाम
पत्रकार पत्रकार पत्रकार पत्रकार।
अगर कहीं कुछ होता है तो
जल्दी कोई न पहुँचता,
प्रशासन है देर लगाती पहुँचते जल्दी
पत्रकार पत्रकार पत्रकार पत्रकार।
नाम पत्रकार जनतंत्र की आवाज
कभी किसी से डरते हीं नहीं,
क्योंकि कलम है उनका हथियार
पत्रकार पत्रकार पत्रकार पत्रकार।
तन मन धन से काम वो करते
सबकी सुनते सच- सच लिखते,
फिर भी कभी न ध्यान देती उनपर सरकार
पत्रकार पत्रकार पत्रकार पत्रकार।
दिन रात हैं मेहनत करते
सबकी बातों को गौर से सुनते ,
सच्चाई बोलने पर कभी किसी के हो जाते शिकार
पत्रकार पत्रकार पत्रकार पत्रकार।
सदा सत्य की राह पर चलते
झूठ का कभी न साथ ये देते,
चाहे जेल हो या कभी न बेल हो डरते नहीं
पत्रकार पत्रकार पत्रकार पत्रकार।
नीतू रानी
स्कूल -म०वि०सुरीगाँव
प्रखंड -बायसी
जिला -पूर्णियाँ बिहार ।

