पद्यपंकज sandeshparak मतदान – जैनेन्द्र प्रसाद रवि’

मतदान – जैनेन्द्र प्रसाद रवि’


Jainendra Prasad Ravi

लेख सुनें तैयार

हर पाँच सालों पर
चुनावी त्यौहार आता,
बनाने को सरकार, करें हम मतदान।

परिजन मिल कर
घर से निकल कर,
मतदान केंद्र जाएँ, लेके कोई पहचान।

जागरूक मतदाता,
देश का विधाता होता,
देश में लोकतंत्र का, चलता ये अभियान।

चुनाव निष्पक्ष होगा
सबल विपक्ष होगा,
दुनिया भर गूँजेगा, भारत का राष्ट्रगान।

जैनेन्द्र प्रसाद रवि’

0 Likes
Spread the love

Leave a Reply