पद्यपंकज Bhakti,Uncategorized माता की भक्ति – भवानंद सिंह

माता की भक्ति – भवानंद सिंह


Bhawanand Singh

लेख सुनें तैयार

माता का पंडाल सजा है,

भक्तों की कतार लगी है।

आएँ भक्तों लगाएँ ध्यान,

कर लें भक्ति मिलेगा मान।

नवरात्रि में माॅं की पूजा,

मन से नित करिए आप।

माॅं का आशीर्वाद मिलेगा,

धुल जाएँगें सारे पाप।

शक्ति स्वरूपा है माता जी 

है बहुत इसका प्रमाण।

करूॅं जो पूजा सच्चे मन से

हृदय से करूॅं प्रणाम।।

दीन-दुखियों पर दया दिखाती,

करे जो माॅं का, मन से पुकार,

अमीर-गरीब या हो धनवान।

माता के नजर में एक समान।।

अत्याचारी और अधर्मी,

महिषासुर का किए संहार।

गलत का अंत करने यहाॅं पर,

माता जी लिए अवतार।

आओ पाऍं आशीष माता की,

विघ्न-बाधा और कष्ट मिटे।

सफल-सुफल हो सबका जीवन

माता सबका सुमंगल करे।

भवानंद सिंह

मध्य विद्यालय मधुलता
‌रानीगंज, अररिया

1 Likes
Spread the love

1 thought on “माता की भक्ति – भवानंद सिंह”

Leave a Reply