आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
बाल्मीकि का मैं रामायण हूं
एस० एच० बिहारी मैं गायन हूं
बहादुर और बिस्मिल्लाह की
वाद्य यंत्रों का सदा मैं वादन हूं
पटना हुआ मेरा हृदय स्थली
मैं ही भारत का कंठहार हूं
मैं हूं चंद्रगुप्त की जन्मस्थली
मैं गौतम बुद्ध की अवतार हूं
मैंने दिया है शून्य दुनियां को
मैं आर्यभट्ट का अविष्कार हूं
नालंदा है मेरा विश्व धरोहर
मैं यहां लिए ज्ञान का भंडार हूं
एम० एस० हुसैन कैमूर
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक
विद्यालय छोटका कटरा
मोहनियां कैमूर बिहार

