आपका ब्राउज़र Text-to-Speech सपोर्ट नहीं करता।
मनहरण घनाक्षरी
कार्यस्थल पर कहीं,
दुर्घटना घटे नहीं,
स्वास्थ्य सदा रहे सही, ध्यान यह धारिए।
सभी जो है कर्मचारी,
राष्ट्रहित शुभकारी,
देखभाल रहे जारी, स्थल को निहारिए।
स्वास्थ्य संरक्षण हित,
प्रेम समन्वय नित,
क्षमता विकास कृत, व्यवस्था निखारिए।
हो न परेशानी संग,
सुरक्षित हर अंग,
नहीं हो आहत तंग, शैली को सुधारिए।
रचयिता:- राम किशोर पाठक
प्राथमिक विद्यालय भेड़हरिया इंगलिश पालीगंज पटना।
संपर्क – 9835232978

